• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीपल के पत्ते पर उकेरा स्वीप का लोगो, राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेंट की अनूठी कलाकृति

SWEEP Logo Carved on a Peepal Leaf: Unique Artwork Presented to the State Election Commissioner - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के बाड़मेर प्रवास के दौरान लीफ आर्टिस्ट खेतेश गोयल ने पीपल के पत्ते पर स्वीप के लोगो की आकृति उकेरकर उसकी तस्वीर राज्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपी। इसके जरिए प्रदेश की जनता से पंचायती राज चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने एवं पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की गई है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल को मतदाता जागरूकता का संदेश देने वाली तस्वीर भेंट की गई। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने लीफ आर्टिस्ट खेतेश गोयल से उनकी कला के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इस अनूठे प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के नवीन एवं आकर्षक तरीकों की क्रियान्विति अभिनव पहल है। गोयल ने बताया कि वर्तमान में वह जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करते हुए लीफ आर्ट सीखना शुरू किया। इसके बाद से वह समय-समय पर अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियानों में भागीदारी निभाते रहते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SWEEP Logo Carved on a Peepal Leaf: Unique Artwork Presented to the State Election Commissioner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, rajeshwar singh, khetesh goyal, leaf art, sveep campaign, voter awareness, rajasthan school of art, panchayati raj elections, voter registration, electoral awareness, rajasthan elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved