• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मथुरा: दामाद ने किया घर में बम ब्लास्ट, आधी रात को हिल गया पूरा गांव

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि गांव के लोगों में दहशत फैल गई और पड़ोसी भी अपने मकानों से बाहर निकल आए। पुलिन ने मौके का मुआयना किया तो घर में बम के अवशेष मिले।मथुरा। देश की सरहद पर आपने बम के गोलों की आवाजाही सुनी होगी लेकिन आंतरिक सुरक्षा के बावजूद अगर किसी के घर में बम ब्लास्ट हो जाए तो क्या कहेंगे आप ? थाना राया के गांव अनौडा में मान सिंह अपने परिवार के साथ मकान में सोए हुए थे। तभी अचानक रात को 11 बजे हुए धमाके के साथ ही सब हिल गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि गांव के लोगों में दहशत फैल गई और धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी भी अपने मकानों से बाहर निकल आए।धामाके की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, पुलिस ने आकर जब घटना स्थल का निरीक्षण किया तो मकान के अंदर बम के अवशेष मिले। वहीं बम के फटने से मकान भी जर्जर हो गया। वहीं जब इस बारे में मकान मालिक मान सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया की करीब चार साल पहले उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी की थी। ममता और अर्चना की शादी गांव बलरामपुर में राजकुमार और रवेंद्र के साथ हुी थी। वहीं मकान पर हुए इस बम धमाके का आरोप भी मान सिंह ने अपने दामाद राजकुमार पर लगाया है और कहा की ये हमें करीब तीन साल से परिवार सहित मारने की धमकी दे रहा है।पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। जब हम घटना की जानकारी लेने घटना स्थल पर पहुंचे तो मकान मालिक का कहना था कि हम घर में सोए हुए थे की अचानक हमने धमाके की आवाज सुनी। आवाज सुनकर हम सभी लोग जाग गए हमने देखा की मकान के अंदर काफी तेजी से धुंआ उठा था। हमारे सभी पड़ोसी भी आवाज सुनकर बाहर आ गए हमारे मकान में दरार पड़ गई थी।

[ BJP को अब अफसोस,यूपी में मुस्लिमों को भी टिकट देते तो ठीक रहता! ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-son in law did bomb blast in house in Mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: son in law, bomb blast, house, mathura , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved