• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला अबला नहीं, वह सिखाती है जिंदगी जीने का पाठ

उदयपुर। महिलाएं अबला नहीं, अपितु जीवनदाता है। जिंदगी जीने का पाठ वे ही पढ़ाती हैं। महिलाओं को नारी समझकर सम्मान देना जरूरी है, साथ ही उन्हें जीवन में दूसरे स्थान पर नहीं, बल्कि प्रथम स्थान पर समझा जाना चाहिए। ये विचार राजस्थान कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को वक्ताओं ने व्यक्त किए। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार ‘फोरगेट द सेकंड वल्र्ड स्टोरी’ में वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य पर खुलकर विचार रखे। सेमिनार के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के. एस. मनी ने कहा कि जब हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अथवा कन्या भ्रूण हत्या रोकने जैसे कार्य करते हैं तो हमारा यह दायित्व बनता है कि हम महिलाओं को आजीवन सम्मान प्रदान करेें। उन्होंने बताया कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में महिला उत्पीडऩ के मामले ज्यादा होते हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, विवाह एवं अन्य कर्तव्यों पर विचार रखे। सेमिनार में पत्रकार हर्षा सिंह ने राजस्थान की परंपरा एवं पूर्वकाल में चली सती प्रथा पर उद्बोधन दिया। नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

यह भी पढ़े

Web Title-seminar of Maharana Mewar Charitable Foundation on World Human Rights Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seminar, maharana mewar charitable foundation, world human rights day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved