उदयपुर। महिलाएं अबला नहीं, अपितु जीवनदाता है। जिंदगी जीने का पाठ वे ही पढ़ाती हैं। महिलाओं को नारी समझकर सम्मान देना जरूरी है, साथ ही उन्हें जीवन में दूसरे स्थान पर नहीं, बल्कि प्रथम स्थान पर समझा जाना चाहिए। ये विचार राजस्थान कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को वक्ताओं ने व्यक्त किए।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार ‘फोरगेट द सेकंड वल्र्ड स्टोरी’ में वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य पर खुलकर विचार रखे। सेमिनार के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के. एस. मनी ने कहा कि जब हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अथवा कन्या भ्रूण हत्या रोकने जैसे कार्य करते हैं तो हमारा यह दायित्व बनता है कि हम महिलाओं को आजीवन सम्मान प्रदान करेें। उन्होंने बताया कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में महिला उत्पीडऩ के मामले ज्यादा होते हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, विवाह एवं अन्य कर्तव्यों पर विचार रखे। सेमिनार में पत्रकार हर्षा सिंह ने राजस्थान की परंपरा एवं पूर्वकाल में चली सती प्रथा पर उद्बोधन दिया।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...
इसी क्रम में प्रोफेसर राजेश्वरी नरेंद्रन ने महिलाओं द्वारा खान-पान, फैशन
एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में उनके विशिष्ट कार्यों की
जानकारी दी। सेमिनार में रूना मैत्रा ने महिलाओं के विकास में सामाजिक
संस्थाओं के योगदान एवं कर्तव्य की जानकारी दी। सेमिनार के प्रारंभ में
फाउंडेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने अतिथियों का
स्वागत करते हुए वीरांगना रानी जवाहर बाई, कृष्णा कुमारी तथा कौशिथल की
ठकुरानी के साथ ही वीरांगना हाड़ा रानी और पन्नाधाय के बलिदान पर अपने
विचार व्यक्त किए।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी