• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

घाटे का सौदा राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स, नहीं हुआ एक भी फेरा

जयपुर। इसे घटिया मार्केटिंग कहें या फिर अत्याधिक किराए की मार, कारण कुछ भी हो पर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में संचालित की जा रही शाही ट्रेन राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स आरटीडीसी के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। हाल यह है कि इस टूरिस्ट सीजन में ट्रेन का पहला फेरा भी नहीं हो सका है। इसका पहला फेरा 2 अक्टूबर को होना था लेकिन, बुकिंग ही नहीं होने के कारण पहला फेरा नहीं हो पाया। वहीं दूसरी ओर दूसरी शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को अच्छे टूरिस्ट मिल रहे हैं। राजस्थान रॉयल का आगामी फेरा इस माह की 30 तारीख को होना है। सूत्रों की मानें तो एक ओर पैलेस ऑन व्हील्स में अच्छी बुकिंग हो रही है वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स में पर्यटक नहीं आ रहे इसका कारण ट्रेन की मार्केटिंग सही तरीके से नहीं होना माना जा रहा है। कमजोर मार्केटिंग के कारण ट्रेन पर्यटकों के लिए तरस रही है। वहीं पैलेस ऑन व्हील्स देश की पहली रॉयल ट्रेन है और इसका संचालन 1982 से किया जा रहा है। लंबे समय से हो रहे संचालन के कारण विदेशों में भी इसे जाना जाता है। बता दें कि राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स की शुरुआत 2009 में की गई थी। इसमें पैलेस ऑन व्हील्स के मुकाबले सुविधाएं भी अधिक हैं। वेबसाइट ही अपडेट नहीं यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

यह भी पढ़े

Web Title-Royal Rajasthan on Wheels is a a losing proposition for RTDC, not a single round in ths season
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: royal rajasthan on wheels, losing, proposition, rtdc, single, round, season, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved