घाटे का सौदा राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स, नहीं हुआ एक भी फेरा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 अक्टूबर 2016, 08:42 AM (IST)

जयपुर। इसे घटिया मार्केटिंग कहें या फिर अत्याधिक किराए की मार, कारण कुछ भी हो पर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में संचालित की जा रही शाही ट्रेन राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स आरटीडीसी के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। हाल यह है कि इस टूरिस्ट सीजन में ट्रेन का पहला फेरा भी नहीं हो सका है। इसका पहला फेरा 2 अक्टूबर को होना था लेकिन, बुकिंग ही नहीं होने के कारण पहला फेरा नहीं हो पाया। वहीं दूसरी ओर दूसरी शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को अच्छे टूरिस्ट मिल रहे हैं। राजस्थान रॉयल का आगामी फेरा इस माह की 30 तारीख को होना है। सूत्रों की मानें तो एक ओर पैलेस ऑन व्हील्स में अच्छी बुकिंग हो रही है वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स में पर्यटक नहीं आ रहे इसका कारण ट्रेन की मार्केटिंग सही तरीके से नहीं होना माना जा रहा है। कमजोर मार्केटिंग के कारण ट्रेन पर्यटकों के लिए तरस रही है। वहीं पैलेस ऑन व्हील्स देश की पहली रॉयल ट्रेन है और इसका संचालन 1982 से किया जा रहा है। लंबे समय से हो रहे संचालन के कारण विदेशों में भी इसे जाना जाता है। बता दें कि राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स की शुरुआत 2009 में की गई थी। इसमें पैलेस ऑन व्हील्स के मुकाबले सुविधाएं भी अधिक हैं।

वेबसाइट ही अपडेट नहीं


यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

आरटीडीसी की वेबसाइट पर राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स के केवल सात दिनों के टूर की जानकारी दी गई है, जबकि इसका संचालन तीन और चार दिन के फेरे के लिए भी होता है लेकिन इन फेरों की कोई जानकारी वेबसाइट पर नहीं है। इससे पर्यटकों को इन दो टूर्स से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। जबकि पैलेस ऑन व्हील्स के साथ ऐसा नहीं है। इस ट्रेन के पूरे टूर की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

न आराम का समय न घूमने का

यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

राजस्थान रॉयल ऑन व्हील्स दिल्ली, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़, सवाई माधोपुर, जयपुर, खजुराहो, बनारस, आगरा होती हुई वापस दिल्ली जाती है। पर्यटकों के लिए 7 रात और 8 दिन का यह सफर काफी लंबा हो जाता है। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि इन स्थानों पर ट्रेन के पहुंचने का समय और आगे की यात्रा पर निकलने का समय काफी कम होता है। पर्यटक अच्छी तरह से इन शहरों के पर्यटन स्थलों को नहीं घूम पाते और न ही उनकी थकान दूर हो पाती है। वहीं पैलेस ऑन व्हील्स का सफर पर्यटकों के लिए काफी आरामदायक रहता है। यह ट्रेन रात 9.30 बजे दिल्ली से चलती है और सुबह 4.30 बजे जयपुर आ जाती है। सुबह होने तक पर्यटक ट्रेन में ही आराम करते हैं फिर उन्हें जयपुर दर्शन करवाया जाता है। पूरा दिन घूमने के बाद रात को डिनर के बाद 8.30 बजे ट्रेन रवाना होकर सुबह सवाई माधोपुर पंहुचती है। इसी तरह चित्तौड़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर,भरतपुर और आगरा होती हुई ट्रेन दिल्ली लौट जाती है।

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?