• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोहरे ने की 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, कई निरस्त

More than 100 trains due to fog several canceled - Kanpur News in Hindi

कानपुर। कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट और निरस्त होने के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को भी सेन्ट्रल स्टेशन पर आने-जाने वाले सौ से ज्यादा ट्रेनें लेट रही, इसके साथ ही डाउन ट्रैक की दो एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं। कड़ाके की शीत लहर और कोहरा रेलवे और यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। गुरूवार को डाउन ट्रैक की निजामुद्दीन और नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गयी। राजधानी समेत सौ से ज्यादा ट्रेनें विलम्ब चल रही हैं। गुरूवार को अत्यधिक लेट चल रहीं 13 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। बताते चलें कि बुधवार को रिवर्स शताब्दी, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, कोटा-पटना, पटना-दिल्ली संपूर्ण क्रांति, ऊंचाहार (अप-डाउन) समेत 13 ट्रेनें निरस्त कर दी गई थी। कोहरे में अत्यधिक विलम्ब से चल रहीं ट्रेनों को रेल प्रशासन निरस्त कर चाल सुधारने के प्रयास में है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्मों पर यात्री ठिठुरन के बीच ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। ज्यादातर गाड़ियां दो से बारह घंटे तक देरी से चल रही हैं। राजधानी समेत अधिकतर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

[@ नकल करते पकड़ी गई तो उठाया ऐसा कदम ...]

यह भी पढ़े

Web Title-More than 100 trains due to fog several canceled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: train canceled, more than 100 trains late, due to fog, several canceled, up news, weather news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved