• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार: मंत्री अब्दुल जलील की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानमंडल में हंगामा

पटना। बिहार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और कार्यकर्ताओं को उनकी तस्वीर पर जूते मारने के लिए उकसाने को लेकर विपक्षी पार्टियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। मस्तान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा जारी रहा, जिसके बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार सुबह जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सदस्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। विधानसभा में शुक्रवार को सत्ता पक्ष ने भी भाजपा विधायक लाल बाबू गुप्ता पर राजद विधायक फराज फातमी को अपशब्द कहने का आरोप लगाया और उन्हें सदन से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कई बार सदस्यों से शांत रहने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा, जिसे देखते हुए उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। विधान परिषद में भी यही स्थिति रही। विधान परिषद की कार्यवाही भी हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

[ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Abdul jalil Mastans comment sparks uproar in Bihar Legislative
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar minister abdul jalil mastan, pm modi, bihar legislative, abdul jalil comment on pm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved