• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

अलीगढ़। श्रीलंका से नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर आये अलीगढ़ के खिलाड़ियों का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. श्यौराज सिंह के नेतृत्व में वाहन रैली निकालकर जोशीला स्वागत किया गया। विगत दिनों श्रीलंका में हुई नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में आठ देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। उन्हीं में भारत की ओर से गयी टीम में अलीगढ़ के गांव राना व आसपास गांव की टीम के आठ खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर श्रीलंका को शिकस्त देकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर जीत हासिल की। शनिवार को खिलाड़ियों का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. श्यौराज सिंह के नेतृत्व में फूल-मालाएं लादकर जोशीला स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को खुली जीप में सवार कर रेलवे स्टेशन से विभिन्न मार्गो से होते हुए जीटी रोड स्थित उनके कार्यालय पर ले जाया गया। इस बीच युवाओं की टोली बाइकों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारत माता की जय के नारेबाजी करती हुई साथ चल रही थी। कार्यालय पहुंचकर सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

यह भी पढ़े

Web Title-Kabaddi players returned to winning a gold medal at the red carpet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aligarh, kabaddi players returned to winning a gold medal at the red carpet, kabaddi players, kabaddi players returned , kabaddi players returned to winning, kabaddi players returned to winning a gold medal, players returned to winning a gold medal at the red carpet, players returned to winning a gold medal , returned to winning a gold medal at the red carpet, returned to winning a gold medal, gold medal, winning a gold medal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved