कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 नवम्बर 2016, 3:24 PM (IST)

अलीगढ़। श्रीलंका से नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर आये अलीगढ़ के खिलाड़ियों का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. श्यौराज सिंह के नेतृत्व में वाहन रैली निकालकर जोशीला स्वागत किया गया। विगत दिनों श्रीलंका में हुई नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में आठ देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। उन्हीं में भारत की ओर से गयी टीम में अलीगढ़ के गांव राना व आसपास गांव की टीम के आठ खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।
खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर श्रीलंका को शिकस्त देकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर जीत हासिल की। शनिवार को खिलाड़ियों का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. श्यौराज सिंह के नेतृत्व में फूल-मालाएं लादकर जोशीला स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को खुली जीप में सवार कर रेलवे स्टेशन से विभिन्न मार्गो से होते हुए जीटी रोड स्थित उनके कार्यालय पर ले जाया गया। इस बीच युवाओं की टोली बाइकों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारत माता की जय के नारेबाजी करती हुई साथ चल रही थी। कार्यालय पहुंचकर सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया।


यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि खेत और गांव स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों ने आज देश और अलीगढ़ जनपद का मान बढ़ाया है। इससे साफ होता है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। हम सभी को युवाओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को समझकर उसे निखारने की जरुरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यहीं टीम एक दिन विश्व स्तर पर पहचान बनाएगी। खिलाड़ी मोहन सिंह ने बताया कि श्रीलंका में आठ देशों की टीमों ने भाग लिया। पहले मैंच में उन्होंने थाईलेंड की टीम को सिकस्त दी थी। बाद में बाग्लादेश और श्रीलंका को हराकर भारत के लिए जीत हासिल की थी। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि भारत का युवा एसिया आदि खेलों में जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन कर रहे है।

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

युवाओं को भी ऐसे ही कार्य करके अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। टीम में सत्तेन्द्र राना उर्फ राज चौधरी, राहुल, प्रवीन चौधरी, राजीव चौधरी, मोहन सिंह, दीपक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रवि कुमार आदि थे। स्वागत के मौके पर राना के ग्राम प्रधान सोनू सिह, ओमवीर सिंह, दिगम्बर सिंह राना, नवेद राज सिंह, गजेन्द्र चौधरी, बंटी सिंह, प्रवीन राज सिंह, अनिल कुमार सिंह, मोमराज सिंह, वीरपाल सिंह, राजकुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा, उदयवीर सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर