• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस कार्रवाई के बाद लापता जेई सकुशल घर पहुंचा

JE missing after the police action came safely home - Karnal News in Hindi

करनाल। शहर में गत दो दिन से लापता जेई पुलिस की तलाश के बाद सकुशल अपने घर पहुंच गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। सुबह करीब 8.00 बजे दिनेश रेहलन सैक्टर-14 स्थित अपने मकान से मोटर साईकिल पर सवार होकर अपने आफिस सेक्टर-6 बिजली बोर्ड करनाल के लिए निकला, जहां पर वह बतौर जेई कार्यरत है । इस दौरान ना तो वह अपने आफिस पहुंचा और ना ही घर । परिवार के सदस्यों नेे सांय तक उसका इंतजार किया व उसके मोबाईल पर फोन किए तो वह बंद आया। बाद में उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मामला पुलिस अधीक्षक करनाल जश्नदीप सिंह रंधावा की जानकारी में आया तो उन्होंने तुरंत प्रबंधक थाना सिविल लाईन निरीक्षक मनोज कुमार को हर संभव प्रयास कर जेई को ढूंढने के निर्देश दिए। थाना निरीक्षक मनोज कुमार ने जेई के परिजनों के बयान पर थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज कर तलाश शुरु की। कई टीमों का गठन किया व उन्हें अलग-अलग स्थानों पर जेई दिनेश रेहलन की तलाश में लगा दिया । पुलिस ने जेई के परिजनों से हर प्रकार की सूचना जुटाई। सभी जान-पहचान वालों से भी पूछताछ की गई । पुलिस के इतने दबाव के बाद दिनांक 31.01.17 को सांय के समय जेई दिनेश स्वयं अपने घर वापिस आ गया । वह घर व परिवार से दूर होने के कारण थोड़ा घबराया हुआ और परेशान था। किसी भी प्रकार के सवालों का जवाब देने के योग्य अभी नहीं है । उसकी मानसिक स्थित सामान्य होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करके उसके लापता होने के उचित कारणों को पता लगाएगी । फिलहाल वह अपने परिजनों के साथ सकुशल है व उसके परिवार के सदस्य भी उसके आने के बाद सुख की सांस ले पा रहे हैं ।

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-JE missing after the police action came safely home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: je missing after the police action came safely home, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved