• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणेश विहार कॉलोनी में बनेगी सीसी सडक़

jaipur news : start work of cc road in the Ganesh Vihar Colony - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-31 की गणेश विहार कॉलोनी में बनने वाली सीसी सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को सडक़ निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलोनीवासियों को सडक़ निर्माण के दौरान पूरी नजर रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर कॉलोनी के लोगों ने मंत्री चतुर्वेदी को क्षेत्र की अन्य समस्याओं के बारे में बताया। इस पर मंत्री ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक अरोड़ा, वार्ड-31 के पार्षद भवानी सिंह राजावत, वार्ड-24 के पार्षद भंवरलाल सैनी, एडवोकेट सोमेश शर्मा, लालाराम मीना, भरत चौधरी, भागचन्द जैन सहित कई लोग उपस्थित थे। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : start work of cc road in the Ganesh Vihar Colony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arun chaturvedi, social justice and empowerment minister, jaipur news, start, work, road, ganesh, vihar, colony, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved