• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इटली:बस में आग लगी,16 छात्रों की मौत

Italy school bus crash and fire leaves 16 dead - World News in Hindi

रोम। उत्तरी इटली में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई, जिससे 16 छात्रों की मौत हो गई। इमरजेंसी अधिकारियों के मुताबिक, हंगरी से छात्रों को ले जा रही यह बस शुक्रवार को रोड से नीचे एक खंभे से जा भिड़ी। इटली की नेशनल फायर सर्विसेज ने बताया कि इस दुर्घटना में 39 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह बस फ्रांस से बुड़ापेस्ट के लिए लौट रही थी, जहां ये बच्चे माउंटेन होलीडे मनाने गए हुए थे। इटली की न्यूज एजेंसी अंसा ने बताया कि बस में सवार अधिकतर बच्चे 14 और 18 वर्ष की उम्र के मध्य थे, बस के खंभे से टकराने के बाद छिटक कर बाहर जा पड़े, जबकि बाकी बच्चे आग लगने पर बस में ही जलकर मर गए इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अंसा न्यूज के मुताबिक, घायलों में दस की हालत काफी नाजुक है। यह ज्ञात नहीं हो सका है कि यह बस रोड छोडक़र नीचे कैसे उतरी।

[@ अब तक बचाई 1500 से ज्यादा विषैले सर्पों की जान]

यह भी पढ़े

Web Title-Italy school bus crash and fire leaves 16 dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: italy, school bus crash, 16 dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved