रोम। उत्तरी इटली में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई, जिससे 16 छात्रों की मौत हो गई। इमरजेंसी अधिकारियों के मुताबिक, हंगरी से छात्रों को ले जा रही यह बस शुक्रवार को रोड से नीचे एक खंभे से जा भिड़ी। इटली की नेशनल फायर सर्विसेज ने बताया कि इस दुर्घटना में 39 लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, यह बस फ्रांस से बुड़ापेस्ट के लिए लौट रही थी, जहां ये बच्चे माउंटेन होलीडे मनाने गए हुए थे। इटली की न्यूज एजेंसी अंसा ने बताया कि बस में सवार अधिकतर बच्चे 14 और 18 वर्ष की उम्र के मध्य थे, बस के खंभे से टकराने के बाद छिटक कर बाहर जा पड़े, जबकि बाकी बच्चे आग लगने पर बस में ही जलकर मर गए इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अंसा न्यूज के मुताबिक, घायलों में दस की हालत काफी नाजुक है। यह ज्ञात नहीं हो सका है कि यह बस रोड छोडक़र नीचे कैसे उतरी।