• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

डेबिट कार्ड डाटा चोरी: पिन में बदलाव काफी

नई दिल्ली। देश में सामने आई सबसे बड़ी डेबिट कार्ड डाटा चोरी की घटना में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। डाटा चोरी की शिकार 19 बैंकों के नाम सामने आ चुके हैं जबकि प्रभावित डेबिट काड्र्स की संख्या भी बढक़र अब 65 लाख पहुंच गयी है। यह भारत में सामने आया अब तक का सबसे बड़ा एटीएम-डेबिट कार्ड फ्रॉड है लेकिन किसी भी कस्टमर या बैंक ने इससे संबंधित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। खबरें तो ये भी हैं कि जिन कस्टमर्स के पैसे चुराए गए हैं उन्हें बैंक वापस करेंगे। जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक डेबिट कार्ड से लिंक अकाउंट पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसबीच नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के चीफ एपी होता ने बताया,धोखाधड़ी का शिकार होने वाले 32 लाख कार्ड को रिप्लेस किए जाने की जरूरत नहीं है, पिन में बदलाव ही काफी रहेगा। बैंकों को पहले ही मिल गई थी चेतावनी
इस डेबिट कार्ड फ्रॉड में बैंकों का गैरजिम्मेदार रवैया भी सामने आ रहा है। आईटी मिनिस्ट्री के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी-धोखाधड़ी-साइबर अटैक के खिलाफ कम करने वाली संस्था सर्ट-इन ने बताया है कि उन्होंने इस संभावित हमले की जानकारी बैंकों को पहले ही दे दी थी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संस्था का दावा है कि उसने 1 जुलाई को ही आरबीआई और बैंकों को इस साइबर हमले की वॉर्निंग दी थी। इसके बाद 12 और 24 अगस्त को भी अलर्ट भेजकर डाटा आगाह किया था। सिस्टम में हुई चूक और उससे सिक्युरिटी के उपाय भी बताए गए थे।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार, देखिए वीडियो

यह भी पढ़े

Web Title-ICICI, HDFC and SBI 65 million debit cards hacked, bank accounts also at risk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icici, hdfc, sbi, 65 million card hack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved