नई दिल्ली। देश में सामने आई सबसे बड़ी डेबिट कार्ड डाटा चोरी की घटना में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। डाटा चोरी की शिकार 19 बैंकों के नाम सामने आ चुके हैं जबकि प्रभावित डेबिट काड्र्स की संख्या भी बढक़र अब 65 लाख पहुंच गयी है। यह भारत में सामने आया अब तक का सबसे बड़ा एटीएम-डेबिट कार्ड फ्रॉड है लेकिन किसी भी कस्टमर या बैंक ने इससे संबंधित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। खबरें तो ये भी हैं कि जिन कस्टमर्स के पैसे चुराए गए हैं उन्हें बैंक वापस करेंगे। जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक डेबिट कार्ड से लिंक अकाउंट पर भी खतरा मंडरा रहा है।
इसबीच नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के चीफ एपी होता ने बताया,धोखाधड़ी का शिकार होने वाले 32 लाख कार्ड को रिप्लेस किए जाने की जरूरत नहीं है, पिन में बदलाव ही काफी रहेगा।
बैंकों को पहले ही मिल गई थी चेतावनी
इस डेबिट कार्ड फ्रॉड में बैंकों का गैरजिम्मेदार रवैया भी सामने आ रहा है। आईटी मिनिस्ट्री के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी-धोखाधड़ी-साइबर अटैक के खिलाफ कम करने वाली संस्था सर्ट-इन ने बताया है कि उन्होंने इस संभावित हमले की जानकारी बैंकों को पहले ही दे दी थी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संस्था का दावा है कि उसने 1 जुलाई को ही आरबीआई और बैंकों को इस साइबर हमले की वॉर्निंग दी थी। इसके बाद 12 और 24 अगस्त को भी अलर्ट भेजकर डाटा आगाह किया था। सिस्टम में हुई चूक और उससे सिक्युरिटी के उपाय भी बताए गए थे।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियो
आपका अकाउंट भी है खतरे की जद में
सामने आ रहा है कि डेबिट कार्ड का
डाटा चोरी होने से आपका बैंक अकाउंट भी खतरे में आ गया है। डेबिट कार्ड की
डीटेल्स चोरी हो जाने के चलते आपके दूसरे बैंकिंग अकाउंट के लिए भी खतरा
बढ़ गया है। अब इन सभी अकाउंट से लिंक्ड सभी बैंक अकाउंट पर भी हैकिंग का
खतरा बढ़ गया है। सिर्फ अकाउंट ही नहीं बल्कि आपके बैंक अकाउंट से जुड़े
एफडी अकाउंट और स्वीप अकाउंट पर भी हैकिंग की जद में हैं।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल
क्या करें और कैसे बचें
-
अपने एटीएम पिन को फौरन बदलें। एसबीआई के अनुसार ये फ्रॉड पूरी बैंकिंग
इंडस्ट्री को चपेट में ले सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि अपने
एटीएम पिन को तुरंत चेंज करें।
- आरबीआई ने बैंकों को कहा है कि वह
अपने सभी एटीएम-डेबिट कार्ड को मैग्नेटिक स्ट्रिप की जगह ईवीएम चिप में
जनवरी 2017 तक क्नवर्ट कर लें। आप अपने बैंक को कार्ड रिप्लेस करने के लिए
कह सकते हैं।
- अपनी ही बैंक का एटीएम यूज करें। एचडीएफसी बैंक ने
पहले ही अपने कस्टमर्स से कहा है कि वे अपने ही बैंक के एटीएम का इस्तेमाल
करें।
- अगर आपके अकाउंट में फ्रॉड हुआ है, तो तुरंत अपने बैंक को
अलर्ट करें और उसकी शिकायत बैंकिंग लोकपाल से लेकर पुलिस को कराएं। फ्रॉड
हो जाने के बाद एटीएम कार्ड ब्लॉक और रिप्लेसमेंट कराएं।
- सिंगल डे
इवेंट में जैसे कोई शो, आईपीएल मैच, क्रिकेट मैच, दूसरे फंक्शन जहां पर
टेम्परेरी स्टॉल होते हैं, वहां क्लोनिंग का खतरा ज्यादा है। पब्लिक
वाई-फाई के इस्तेमाल पर हैकिंग का खतरा रहता है। होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल
पंप कार्ड यूज करते वक्त सर्विसमैन को पासवर्ड ना बताएं। ऑनलाइन शॉपिंग या
पेमेंट करते समय साइबर कैफे के इस्तेमाल से बचें।
- आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और यस बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बैंकों ने अपने ग्राहकों से एटीएम पिन बदलने को कहा है।
- अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा निकालते वक्त अधिकतम सीमा भी तय कर सकते हैं, जिससे ऐसी धोखाधड़ी का खतरा काफी घट सकता है।
- एटीएम मशीन के अलावा एसएमएस या आईवीआरएस से या फिर इंटरनेट बैंकिंग के जरिये बिना बैंक जाए नए पिन जनरेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियो
एक्शन में आई सरकार और आरबीआई
बता
दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
बैंकों में मालवेयर अटैक की जांच कर रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से
65 लाख डेबिट कार्ड्स का डाटा चोरी हुआ है। आरबीआई और एनपीसीआई मामले की
जांच कर 15 नवंबर तक रिपोर्ट देंगे। उधर आर्थिक मामले विभाग के सेक्रेटरी
शाक्तिकांत दास ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि चिंता करने की बात नहीं
है और मामले की जांच की जा रही है। सरकार ग्राहकों के हितों की रक्षा के
लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।
बता दें कि वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने
इस बारे में बैंकों से भी रिपोर्ट तलब की है। आरबीआई ने बैंकों से एक
रिपोर्ट देने को कहा है कि कितने कार्ड का डाटा चोरी हुआ है और इसके जरिए
कितने पैसे निकाले गए हैं। उधर वित्त मंत्रालय ने आरबीआई और नेशनल पेमेंट
कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से डेबिट कार्ड का डाटा चोरी होने के बारे
में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बैंकों की कार्य प्रणाली पर भी चिंता जताई
गई है।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत
शेयर मार्केट पर भी असर
डाटा चोरी का असर शेयर मार्केट
पर भी देखने को मिला है। एक्सिस बैंक के शेयर में -2.26, बैंक ऑफ बड़ौदा के
शेयर में 0.89 और एसबीआई के शेयर में 0.60 फीसदी की गिरावट देखी गई। सबीआई
ने एक स्टेटमेंट में कहा कि हमने कुछ कस्टमर्स को आईडेंटिफाई कर उनके
कार्ड ब्लॉक किए हैं। इन्हें नए कार्ड दिए जा रहे हैं। एसबीआई की डिप्टी
मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मंजुला अग्रवाल ने कहा- हमें इस
बारे में जानकारी है। हम अपने कस्टमर्स को रिस्क में नहीं डाल सकते इसलिए
उन्हें नए ईएमवी कार्ड दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां
यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नाम