• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा स्वर्णजयंती राष्ट्रीय सम्मेलन 7 को

Haryana Golden National Convention 7 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा में कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली बार 7 फरवरी को ‘हरियाणा इतिहास, समाज, संस्कृति और अर्थव्यवस्था’ विषय पर हरियाणा स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे। इसमें विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे।यह जानकारी देते हुए हरियाणा इतिहास एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डा. रघुवेन्द्र तंवर ने बताया कि सम्मेलन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इतिहास विभाग से सेवानिवृत प्रोफेसर एवं भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एससी मित्तल मुख्य वक्ता होंगे। सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा विशेष आमंत्री सदस्य होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का आयोजन 7 फरवरी को ही श्रीमदभगवद गीता सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के क्रश हॉल में होगा। इस प्रदर्शनी में हरियाणा के इतिहास के झरोंखों से युवा पीढ़ी को रुबरु करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देशानुसार आम नागरिकों और युवा पीढ़ी को हरियाणा के इतिहास की जानकारी उपलब्ध करवाने के उदेश्य से ही प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में बताया जाएगा कि 1857 की क्रांति में हरियाणा प्रदेश का कितना योगदान रहा और 1947 में देश की आजादी के समय हरियाणा के साथ-साथ कुरुक्षेत्र की पावन धरा का क्या योगदान रहा हैं।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा करेंगे जबकि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रोफेसर वाई सुदर्शन राव व नेहरु स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय नई दिल्ली के निदेशक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा वशिष्ठ अतिथि होंगे।

[@ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Golden National Convention 7
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana golden national convention 7, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved