• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमंचा सटाकर समूहकर्मियों को लूटा

Group personnel looted showing Pistol - Azamgarh News in Hindi

लालगंज-आजमगढ़। एक समूह के कर्मचारियों को तमंचा सटाकर लूट लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गये। फिलहाल पुलिस ने घटना को तो स्वीकारा है मगर तहरीर न मिलने की वजह से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुरवां के समीप वृहस्पतिवार के दोपहर एक समूह का पैसा वसूल कर जा रहे बाइक सवारों से अज्ञात बदमाशों ने 56120 रुपये छीन लिये। मनोज जोशी पुत्र बुद्धिराम व प्रमोद कुमार पुत्र रामधनी अपनी बाइक से एसबीसीएल समूह का पैसा लेकर आ रहे थे तभी सैतपुरवा पार करने के बाद घात लगाये बदमाशों ने तमंचे से भयभीत कर लूट को अंजाम दिया। वह दोनों भोरमपुर, हरिवंशनगर, अम्बेटकर, गजोर गांव से पैसा वसूल कर आ रहे थे, तभी काली कलर की पल्सर से दो युवक तमंचा सटाकर 56120रु0 3 बजे दिन मे छिन कर मेंहनगर की तरफ भाग गये। एसओ गम्भीरपुर ने कहा कि छिनैती हुयी है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

[@ UP ELECTION: पश्चिमी उप्र से निकलेगी जीत की राह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Group personnel looted showing Pistol
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: group personnel, looted, showing pistol, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, azamgarh news, azamgarh news in hindi, real time azamgarh city news, real time news, azamgarh news khas khabar, azamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved