तमंचा सटाकर समूहकर्मियों को लूटा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017, 11:20 PM (IST)

लालगंज-आजमगढ़। एक समूह के कर्मचारियों को तमंचा सटाकर लूट लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गये। फिलहाल पुलिस ने घटना को तो स्वीकारा है मगर तहरीर न मिलने की वजह से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।

गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुरवां के समीप वृहस्पतिवार के दोपहर एक समूह का पैसा वसूल कर जा रहे बाइक सवारों से अज्ञात बदमाशों ने 56120 रुपये छीन लिये। मनोज जोशी पुत्र बुद्धिराम व प्रमोद कुमार पुत्र रामधनी अपनी बाइक से एसबीसीएल समूह का पैसा लेकर आ रहे थे तभी सैतपुरवा पार करने के बाद घात लगाये बदमाशों ने तमंचे से भयभीत कर लूट को अंजाम दिया। वह दोनों भोरमपुर, हरिवंशनगर, अम्बेटकर, गजोर गांव से पैसा वसूल कर आ रहे थे, तभी काली कलर की पल्सर से दो युवक तमंचा सटाकर 56120रु0 3 बजे दिन मे छिन कर मेंहनगर की तरफ भाग गये। एसओ गम्भीरपुर ने कहा कि छिनैती हुयी है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

[@ UP ELECTION: पश्चिमी उप्र से निकलेगी जीत की राह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]