• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

82 विशिष्ट विद्यार्थियों को दिए सहायता राशि के चेक

given cheque of assistance to the 82 special students - Ajmer News in Hindi

अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शनिवार को 82 व्यक्तियों को आदर्श नगर स्थित मनुहार समारोह स्थल में सहायता राशि के चेक तथा वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश आश्रम के नारायणदास तथा राजगढ़ भैरव धाम के चंपालाल ने भी शिरकत की। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने वैवेकिक अनुदान कोष से द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान में अध्ययनरत 82 विशिष्ट विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इसके साथ ही जन सहयोग से उनको वस्त्र भी वितरित किए गए। मौके पर उपस्थित 18 ऐसे व्यक्ति जिनको सहायता राशि की आवश्यकता थी। उनके लिए मौके पर ही स्वीकृति जारी की गई। इन 18 व्यक्तियों को भी एक-एक हजार की सहायता राशि एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पौषबड़ा कार्यक्रम भी रखा गया। मंत्री भदेल ने कहा कि सरकार और समाज जरूरतमंद व्यक्ति के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को उठाना चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने मकर संक्रांति के अवसर पर चंद्रवरदाई नगर स्थित स्टेडियम में पतंगबाजी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-given cheque of assistance to the 82 special students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cheque, assistance, 82 special students , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved