82 विशिष्ट विद्यार्थियों को दिए सहायता राशि के चेक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जनवरी 2017, 9:27 PM (IST)

अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शनिवार को 82 व्यक्तियों को आदर्श नगर स्थित मनुहार समारोह स्थल में सहायता राशि के चेक तथा वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश आश्रम के नारायणदास तथा राजगढ़ भैरव धाम के चंपालाल ने भी शिरकत की।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने वैवेकिक अनुदान कोष से द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान में अध्ययनरत 82 विशिष्ट विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इसके साथ ही जन सहयोग से उनको वस्त्र भी वितरित किए गए। मौके पर उपस्थित 18 ऐसे व्यक्ति जिनको सहायता राशि की आवश्यकता थी। उनके लिए मौके पर ही स्वीकृति जारी की गई। इन 18 व्यक्तियों को भी एक-एक हजार की सहायता राशि एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पौषबड़ा कार्यक्रम भी रखा गया।

मंत्री भदेल ने कहा कि सरकार और समाज जरूरतमंद व्यक्ति के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को उठाना चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने मकर संक्रांति के अवसर पर चंद्रवरदाई नगर स्थित स्टेडियम में पतंगबाजी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]