• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

निगम की साधारण सभा में पार्षदों ने दी नोटों को श्रद्धांजलि

जयपुर। केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाई गई नगर निगम की विशेष साधारण सभा की बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने भारी हंगामा किया। बैठक में मेयर के बार-बार चेतावनी बाद भी पार्षदों के हंगामे को देखते हुए मेयर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस पार्षदों को सदन की कार्रवाई से निष्कासित कर दिया। अधिकारियों ने योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया और इस दौरान पार्षदों ने अधिकारियों को टारगेट किया। वहीं भाजपा पार्षदों ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एलईडी लाइट प्रोजेक्ट, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना पर सवालिया निशान खड़े किए। बैठक में 11 एजेंडे रखे गए थे। वहीं बैठक में निर्दलीय पार्षद सुशील शर्मा ने बंद हो चुके 500 और हजार के नोटों के बैनर दिखाकर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार सुबह 11 बजे साधारण सभा की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने योजनाओं पर चर्चा करने से पूर्व ही हंगामा खड़ा कर दिया।
कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि कहा कि उन्हें बैठक से पूर्व कोई एजेंड़ा नहीं भेजा गया है। सरकार की योजनाओं के बखान के लिए कार्यशाला को साधारण सभा का रूप दे दिया गया। अधिकारियों द्वारा इन एजेंड़ों पर प्रजेंटेशन देने के बजाय चर्चा की जाए। कांग्रेस ने हंगामा करते हुए मेयर निर्मल नाहटा से सवाल पूछा कि राज्य सरकार के निर्देश पर यदि बैठक बुलाई गई है तो फिर क्या आपकी शक्तियां खत्म हो गई है? जैसे ही अधीक्षण अभियंता डी.के.मीणा ने अमृत योजना पर प्रजेंटेशन देना शुरू किया तो कांग्रेस पार्षदों ने वैल में आकर महापौर मुर्दाबार, मेयर इस्तीफा दो के नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस पार्षद दल के अध्यक्ष गुलाब नवी ने प्रजेंटेशन के दौरान मीणा माईक छीन लिया। वहीं भाजपा पार्षद योजना पर टेबिल थपथपाते रहे। इसके बाद स्मार्ट सिटी योजना पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद वैल में आकर हंगामा किया और प्रोजेक्टर स्क्रीन के सामने खड़े हो गए। जिसके बाद मेयर 15 मिनिट के लिए बैठक स्थगित कर दी।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

यह भी पढ़े

Web Title-general body of the corporation councilors Tributes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: general body, corporation councilors, tributes, nagar nigam, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved