जयपुर। केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाई गई नगर निगम की विशेष साधारण सभा की बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने भारी हंगामा किया।
बैठक में मेयर के बार-बार चेतावनी बाद भी पार्षदों के हंगामे को देखते हुए मेयर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस पार्षदों को सदन की कार्रवाई से निष्कासित कर दिया। अधिकारियों ने योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया और इस दौरान पार्षदों ने अधिकारियों को टारगेट किया। वहीं भाजपा पार्षदों ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एलईडी लाइट प्रोजेक्ट, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना पर सवालिया निशान खड़े किए। बैठक में 11 एजेंडे रखे गए थे। वहीं बैठक में निर्दलीय पार्षद सुशील शर्मा ने बंद हो चुके 500 और हजार के नोटों के बैनर दिखाकर श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार सुबह 11 बजे साधारण सभा की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने योजनाओं पर चर्चा करने से पूर्व ही हंगामा खड़ा कर दिया।
कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि कहा कि उन्हें बैठक से पूर्व कोई एजेंड़ा नहीं भेजा गया है। सरकार की योजनाओं के बखान के लिए कार्यशाला को साधारण सभा का रूप दे दिया गया। अधिकारियों द्वारा इन एजेंड़ों पर प्रजेंटेशन देने के बजाय चर्चा की जाए। कांग्रेस ने हंगामा करते हुए मेयर निर्मल नाहटा से सवाल पूछा कि राज्य सरकार के निर्देश पर यदि बैठक बुलाई गई है तो फिर क्या आपकी शक्तियां खत्म हो गई है? जैसे ही अधीक्षण अभियंता डी.के.मीणा ने अमृत योजना पर प्रजेंटेशन देना शुरू किया तो कांग्रेस पार्षदों ने वैल में आकर महापौर मुर्दाबार, मेयर इस्तीफा दो के नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस पार्षद दल के अध्यक्ष गुलाब नवी ने प्रजेंटेशन के दौरान मीणा माईक छीन लिया। वहीं भाजपा पार्षद योजना पर टेबिल थपथपाते रहे। इसके बाद स्मार्ट सिटी योजना पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद वैल में आकर हंगामा किया और प्रोजेक्टर स्क्रीन के सामने खड़े हो गए। जिसके बाद मेयर 15 मिनिट के लिए बैठक स्थगित कर दी।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
सदन की कार्रवाई से किया निष्कासित
बैठक शुरू होते ही माईक बंद होने को
लेकर फिर से कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। वैल में आकर
पार्षदों ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महापौर ने कांगे्रस
पार्षदों को विकास योजनाओं में बाधा पहुंचने पर बार-बार चेतावनी देते रहे।
इस दौरान वैल में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
सुरक्षाकर्मीयों ने बीच-बचाव किया।
इसके बाद हंगामा करने वाले कांग्रेस
पार्षदों को मेयर ने सदन की कार्रवाई से निष्काशित करने के आदेश जारी कर
दिए। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने धर्मसिंह सिंघानिया सहित अन्य पार्षदों
जबरन उठाकर सदन से बाहर ले गई। कांगे्रस पार्षदों ने सदन कार्रवाई का
बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
कागजबाजी से काम नहीं चलेगा
मु
यमंत्री जल स्वाल बन योजना पर अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के दौरान पार्षदों
ने कहा कि जिन अधिकारियों को योजना की जानकारी हो उसे लगाया जाए। पार्षद
अशोक गर्ग ने कहा कि योजना के तहत स्कूलों में हो रहे कार्यो के बारे में
स्कूल प्रशासन को सूचना दी गई है या नहीं? कितने स्कूलों में काम हुआ है,
कितने स्कूल वालों से संपर्क किया गया है। महापौर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण
योजना है। बावडिय़ों का पहली बार जीर्णोद्वार किया जा रहा है। जल संकट की
समस्या दूर हुई है। आने वाले समय में लोगों को प्रचूरमात्रा में पानी
मिलेगा। वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम पर चर्चा के दौरान भाजपा पार्षदों ने
कहा कि इस सिस्टम पर लाखों रुपए खर्च हुए है। जो आज बंद पड़े हुए है।
अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। पार्षद निर्मला शर्मा ने कहा
कि कागजबाजी से काम नहीं चलेगा। कितने वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम का सुधार
हुआ है। कितने पर काम चल रहा बताया जाए। मेयर ने कहा कि बिल्डिंग बनाने
समय विकासकर्ता से वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम का पैसा लिया जाता है और
बनाने के बाद उसे लौटाया जाता है। कितनों ने सिस्टम बनाए, कितनों की राशि
लौटाई गई। लापरवाहि बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के मेयर ने निर्देश
दिए।
एलईडी लाइटे प्रोजेक्ट पर हंगामा
भाजपा पार्षदों ने राज्य
सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट एलईडी लाईट सेविंग योजना पर सवालियां निशान
लगाए। एलईडी लाइट प्रोजेक्ट पर अधिकारी ने प्रजेंटेशन देते हुए कहा कि शहर
में 99 प्रतिशत एलईडी लाईटे चालू है। इस पर पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर
दिया। पार्षद अनिल शर्मा ने कहा अधिकारी बेवकूब बना रहे है। रिकेबलिंग की
जांच नहीं गई। ज्यादा दरों पर रिकेबलिंग के टेंडर जारी कर दिए गए। दीपावली
के त्यौहार पर एलईडी लाईटों के समय पर टेंडर नहीं करने वाले अधिकारियों पर
कार्रवाई की मांग की गई। ऐसे में प्रजेंटेशन देते समय अधिकारी द्वारा जबाव
नहीं दे पाने पर अधिकारी को बैठा दिया गया। वहीं स पति विरूपण अधिनियम पर
चर्चा के दौरान होडिंग्स, बैनर, पोस्टरों पर कार्रवाई नहीं करने पर हंगामा
किया गया।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
मिलीभगत से चल रही अवैध डेयरियां
आवारा पशुओं पर चर्चा
के दौरान भाजपा पार्षदों ने भारी हंगामा किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि
अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में अवैध डेयरियां चल रही है। कार्रवाई से
पहले ही डेयरी संचालकों को सूचना दे दी जाती है। उपमहापौर ने कहा कि शहर
में आवारा पशुओं, सुअर, कुत्तें धूम रहे है। उन्होंने कहा कि एक साल से कह
रहे है। सुअर का बाडा तक नहीं है। बंदरों को पकडऩे को लेकर भगवत सिंह देवल
ने कहा कि अधिकारी खुद टेंडर लगाते है, कोटेशन भरते है। इस पर महापौर ने
कहा दो साल से टेंडर क्यों नहीं हुए, कारण बताया जाए, संबंधित अधिकारियों
के खिलाफ सीईओ को सात दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं
कांग्रेस पार्षदों की ओर से पिछले दिनों निगम मु यालय में ढोल बजाने पर
कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगरपालिका के राजस्व संसाधन
जुटाने पर चर्चा के दौरान जो आकड़ा पेश किया गया, उसे पार्षदों ने सालभर
पुराना बताया। राखी राठौड़ ने कहा कि निगम की जमीनों पर अतिक्रमण हो रहे
है, डिमार्केशन नहीं किया जा रहा है। वहीं जमीनों की ऑक्शन में लापरवाही
करने वाले जेईएन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महापौर ने निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में