• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Flirting on opposing poles baton attack, three people seriously injured - Dholpur News in Hindi

धौलपुर । जिले के बसेड़ी थाना इलाके के महू का नगला गांव में दो पक्षों में लड़की की छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। जिसमे आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर लाठी डंडों से जोरदार हमला बोल दिया। हमले में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख़्मी हुए है। घायलों को सैपऊ कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों को नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पीड़ित मुन्ना लाल ने बताया कि उसके पड़ोसी हरिदेव और लक्ष्मीकांत के लड़के आये दिन उसकी बहन बेटियो की तरफ फब्तियां कसने के साथ छेड़खानी करते है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने आरोपी पक्ष के घर जाकर सुनाई। लेकिन शिकायत को सुनते ही आरोपी पक्ष आग बबूला हो गया। और आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। जिसमे पीड़ित की पत्नी,भतीजा और खुद पीड़ित मुन्ना लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों घायलों के गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस में मामला भी दर्ज करा दिया है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Flirting on opposing poles baton attack, three people seriously injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, dholpur news, rajasthan news, rajasthan hindi news, rajasthan crime, dholpur cirme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved