• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वैक्सीन की 5 बूंदे बचाएगी रोटा वायरस से

बीकानेर। बच्चों को दस्त से बचाने व इससे होने वाली शिशु मृत्यु पर नियंत्रण के क्रम में भारत सरकार द्वारा रोटा वायरस टीके को नियमित टीकाकरण में शामिल किया जा रहा है। मार्च-अप्रैल तक राज्य में इस वैक्सीन का प्रयोग शुरू किया जाएगा। इससे 2 साल तक के बच्चे को रोटा वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता मिलेगी और डायरिया के 40 प्रतिशत से अधिक मामलों पर रोक लग सकेगी। इस सन्दर्भ में शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने ने वैक्सीन शुरू करने के लिए तय समय में सभी तैयारियां पूर्ण करने व फील्ड स्टाफ तक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक डॉ. एच.एस. बराड़ ने बताया कि 1 वर्ष तक आयु के बच्चों को ही ये शुरू किया जाएगा। जिन्हें निजी चिकित्सक द्वारा अन्य कंपनी की वैक्सीन की कोई डोज दी जा चुकी हो उन्हें पुन: वही वैक्सीन निजी क्षेत्र से लेने की सलाह दी जाएगी। आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में गत वर्ष ये वैक्सीन हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, हरियाणा व आंध्र प्रदेश में शुरू की गई थी, जिसे दूसरे चरण में राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा व असम में शुरू किया जा रहा है। पांच बूंद बचाएगी वायरस से
जॉनसन इण्डिया के राज्य तकनीकी अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि पोलियो वैक्सीन की तरह ये वैक्सीन भी ड्रोप्स के रूप में बच्चे को 6, 10 व 14 सप्ताह आयु पर दी जाएगी। एक बार में आधा मिली वैक्सीन 5 बूंदों में दी जाएगी। 10 डोज युक्त गुलाबी रंग की वैक्सीन वायल को खोलने के बाद 4 घंटे में इसका पूर्ण उपयोग करना होगा और बची वैक्सीन को नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। इसका वीवीएम इसके ढक्कन पर दिया गया है जिससे इसके सही या खराब होने का पता लगेगा। कार्यशाला में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल वर्मा, यूनिसेफ के संभागीय समन्वयक ललित रंगा, यूएनडीपी के अश्वनी नागर, जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य, सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व विभिन्न पीएचसी-सीएचसी प्रभारी उपस्थित थे।

[@ Exclusive: आखिर क्या कहता है सपा का संविधान ]

यह भी पढ़े

Web Title-drops of vaccine that will prevent the virus from Rota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drops, vaccine , prevent , rota virus, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved