• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

CM वसुंधरा,श्रीश्री ने तनाव से उबारने 60000 कोचिंग छात्रों से किया संवाद

कोटा। आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम उमंग में भाग लेने के लिए सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोटा पहुंची। कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर राजे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुईं। वहां छात्रों को तनाव से उबारने के लिए संवाद कार्यक्रम में राजे करीब दो घंटे तक मौजूद रहीं। इस दौरान राजे ने सबसे पहले श्रीश्री रविशंकर का आशीर्वाद लिया और उन्हें कोटा आकर इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जिलेभर के कोचिंग संस्थानों के करीब 60 हजार से ज्यादा कोचिंग छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद श्रीश्री रविशंकर और सीएम राजे ने सीधा संवाद किया और कोचिंग छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान रविशंकर ने छात्रों को तनाव से उबारने के लिए ज्ञानवर्धक बातें बताईं। रविशंकर ने कहा कि अगर छात्रों को पढ़ाई या किसी और बातों तनाव होता है तो उन्हें अकेले बैठकर आत्मचिंतन करना चाहिए, साथ ही अपने साथी या जिस पर भरोसा हो उससे बातें सांझा करनी चाहिए, ताकी वह तनाव से बाहर निकल सके।

[@ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

यह भी पढ़े

Web Title-dialogue from 60 thousand students by the CM and Shri shri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chief minister, dialogue, 60 thousand, students, shri shri ravi shankar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved