कोटा। आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम उमंग में भाग लेने के लिए सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोटा पहुंची। कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर राजे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुईं। वहां छात्रों को तनाव से उबारने के लिए संवाद कार्यक्रम में राजे करीब दो घंटे तक मौजूद रहीं। इस दौरान राजे ने सबसे पहले श्रीश्री रविशंकर का आशीर्वाद लिया और उन्हें कोटा आकर इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में जिलेभर के कोचिंग संस्थानों के करीब 60 हजार से ज्यादा कोचिंग छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद श्रीश्री रविशंकर और सीएम राजे ने सीधा संवाद किया और कोचिंग छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान रविशंकर ने छात्रों को तनाव से उबारने के लिए ज्ञानवर्धक बातें बताईं। रविशंकर ने कहा कि अगर छात्रों को पढ़ाई या किसी और बातों तनाव होता है तो उन्हें अकेले बैठकर आत्मचिंतन करना चाहिए, साथ ही अपने साथी या जिस पर भरोसा हो उससे बातें सांझा करनी चाहिए, ताकी वह तनाव से बाहर निकल सके।
[@ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]
वहीं सीएम राजे ने कोचिंग संचालकों को मंच के माध्यम से कहा कि कोटा के
कोचिंग संस्थान छात्रों को पढ़ाई कराने के साथ उन्हें खेल के प्रति भी
जागरूक करें, ताकि उन पर पढ़ाई का तनाव कम हो सके। छात्रो के संवाद
कार्यक्रम में कोटा जिले के विधायक सहित सांसद ओम बिरला, राज्यसभा सांसद
नारायण पंचारिया सहित जिला प्रशासनिक के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के
बाद सीएम और श्रीश्री रविशंकर ने अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन किया। जहां अब
सस्ते में लोगों को भर पेट खाना मिलेगा। इसके बाद राजे सीधे एयरपोर्ट
पहुंचीं और इटावा के लिए रवाना हो गईं।
आगे तस्वीरों में देखें...
[@ अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]
आगे तस्वीरों में देखें...
[@ अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]
आगे तस्वीरों में देखें...
[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]
[@ आज भी पंक्चर लगा रहे हैं देवमान के पिता, चाहते है बेटा विधायक बने]