• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चीन की चेतावनी नजरअंदाज, दलाई लामा का अरूणाचल में स्वागत करेगा भारत

नई दिल्ली। धर्मगुरू दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा पर पडोसी देश के विरोध को दरकिनार करते हुए भारत ने कहा है कि दलाई लामा एक धार्मिक यात्रा के तहत अरूणाचल प्रदेश आ रहे हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और उन्हें देश के किसी हिस्से में जाने से रोका नहीं जा सकता। इस तरह चीन की चेतावनी को भारत ने नजरअंदाज कर दिया है। अब माना जा रहा है कि भारत के इस फैसले के बाद चीन से उसकी तनातनी बढ सकती है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने से लेकर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से मनमुटाव बना हुआ है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने भारत के इस कदम को भडकाऊ बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में कडवाहट आ सकती है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा,चीन इस बात को लेकर चिंतित है कि भारत ने दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा की अनुमति दी है। यह द्विपक्षीय संबंध और विवादित सीमावर्ती इलाके में शांति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इस बीच भारत ने भी दो टूक जवाब दिया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा,भारत की तरफ से यह बडा बदलाव है। हम ज्यादा मजबूत हैं। दलाई लामा अरूणाचल में एक धर्मगुरू के तौर पर जा रहे हैं और उनको रोकने का कोई औचित्य नहीं है। उनके श्रद्धालु दलाई लामा की यात्रा की मांग कर रहे हैं। वह भला किसी दूसरे को क्या नुकसान पहुंचा सकता हैं। वह लामा हैं। चीन बहुत कमीना देश है। इसकी हर ईंट का जबाब भारत को पत्थर से देना होगा।

[ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-despite china objections, india not to stop dalai lama going arunachal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china, objections, india, dalai lama, arunachal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved