नई दिल्ली। धर्मगुरू दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा पर पडोसी देश के विरोध को
दरकिनार करते हुए भारत ने कहा है कि दलाई लामा एक धार्मिक यात्रा के तहत
अरूणाचल प्रदेश आ रहे हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और उन्हें देश
के किसी हिस्से में जाने से रोका नहीं जा सकता। इस तरह चीन की चेतावनी को
भारत ने नजरअंदाज कर दिया है।
अब माना जा रहा है कि भारत के इस फैसले के बाद चीन से उसकी तनातनी बढ सकती
है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित
करने से लेकर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता को लेकर दोनों
देशों के बीच पहले से मनमुटाव बना हुआ है।
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने भारत के इस कदम को भडकाऊ बताया
और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में कडवाहट आ सकती है। चीनी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा,चीन इस बात को लेकर चिंतित
है कि भारत ने दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा की अनुमति दी है। यह
द्विपक्षीय संबंध और विवादित सीमावर्ती इलाके में शांति को गंभीर नुकसान
पहुंचा सकता है।
इस बीच भारत ने भी दो टूक जवाब दिया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण
रिजिजू ने कहा,भारत की तरफ से यह बडा बदलाव है। हम ज्यादा मजबूत हैं। दलाई
लामा अरूणाचल में एक धर्मगुरू के तौर पर जा रहे हैं और उनको रोकने का कोई
औचित्य नहीं है। उनके श्रद्धालु दलाई लामा की यात्रा की मांग कर रहे हैं।
वह भला किसी दूसरे को क्या नुकसान पहुंचा सकता हैं। वह लामा हैं।
चीन बहुत कमीना देश है। इसकी हर ईंट का जबाब भारत को पत्थर से देना होगा।
[ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
गौरतलब है कि चीन अरूणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताते हुए अपना
दावा जताता रहा है। समय-समय पर भारतीय नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों की
अरूणाचल यात्रा का विरोध करता रहा है। उसने दिसंबर 2016 में तिब्बत के
आध्यात्मिक गुरू 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी की अरूणाचल यात्रा का
विराध किया था।
पिछले साल अक्टूबर में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा के
अरूणाचल प्रदेश दौर के समय भी चीन बिफरा था। चीन ने अमेरिका को भी चेतावनी
देते हुए कहा था कि इससे भारत-चीन सीमा पर काफी मशक्कत के बाद बनी शांति को
नुकसान पहुंच सकता है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और तत्कालीन प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह यात्रा पर भी चीन ने असंतोष जाहिर किया था। भारत ने हर बार
चीन के दावे को खारिज करते हुए अरूणाचल को अपना अभिन्न हिस्सा बताया है।