• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बिल्डर की दबंगई, अनाधिकृत मकान को निगम को करना पड़ा दो दफा सील

गुरूग्राम। नगर निगम द्वारा पिछले दिनों लक्ष्मण विहार में एक भवन को सील किया गया था, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से उस भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही आज असिस्टैंट इंजीनियर अमित कुमार की टीम ने उक्त भवन को दुबारा से सील किया तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने बारे थाने में शिकायत दी है। ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त टी एल सत्यप्रकाश के निर्देश पर पिछले दिनों निगम क्षेत्र में बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाए बिना किए जा रहे निर्माणों को बहुतायत में सील करने का अभियान चलाया गया था। इसके तहत अनाधिकृत भवनों एवं निर्माणों को सील कर दिया गया था। नगर निगम को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण विहार में जिस एक भवन को सील किया गया था, उसमें फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पर इनफोर्समैंट टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त भवन को दुबारा से सील किया तथा संबंधित व्यक्ति अजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने बारे संबंधित थाने में शिकायत दी। निगमायुक्त ने आज एक बार फिर अनाधिकृत रूप से निर्माण करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे ऐसा ना करें क्योंकि नगर निगम अनाधिकृत निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना अनाधिकृत है। ऐसे निर्माणों को सील करने, तोडऩे के साथ-साथ संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

यह भी पढ़े

Web Title-Dbangi builder, the corporation had to unauthorized house twice seal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dbangi builder, the corporation had to unauthorized house twice seal, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved