बिल्डर की दबंगई, अनाधिकृत मकान को निगम को करना पड़ा दो दफा सील

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 जनवरी 2017, 4:16 PM (IST)

गुरूग्राम। नगर निगम द्वारा पिछले दिनों लक्ष्मण विहार में एक भवन को सील किया गया था, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से उस भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही आज असिस्टैंट इंजीनियर अमित कुमार की टीम ने उक्त भवन को दुबारा से सील किया तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने बारे थाने में शिकायत दी है। ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त टी एल सत्यप्रकाश के निर्देश पर पिछले दिनों निगम क्षेत्र में बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाए बिना किए जा रहे निर्माणों को बहुतायत में सील करने का अभियान चलाया गया था।

इसके तहत अनाधिकृत भवनों एवं निर्माणों को सील कर दिया गया था। नगर निगम को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण विहार में जिस एक भवन को सील किया गया था, उसमें फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पर इनफोर्समैंट टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त भवन को दुबारा से सील किया तथा संबंधित व्यक्ति अजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने बारे संबंधित थाने में शिकायत दी।

निगमायुक्त ने आज एक बार फिर अनाधिकृत रूप से निर्माण करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे ऐसा ना करें क्योंकि नगर निगम अनाधिकृत निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना अनाधिकृत है। ऐसे निर्माणों को सील करने, तोडऩे के साथ-साथ संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

इसके अलावा, जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार की टीम ने हुडा सिटी सैंटर मैट्रो स्टेशन सहित सैक्टर-29 व आसपास के क्षेत्र में सडक़ों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा।

[@ लादेन के बाद अब बेटाUS के निशाने पर]

साथ ही दुबारा से अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया, जिसे नियमानुसार जुर्माना की अदायगी के बाद छोड़ा जाएगा।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]