चंडीगढ़। हरियाणा में स्वर्ण जयन्ती उत्सव वर्ष के दौरान राज्य के
निर्माण में योगदान देने वाले महानुभावों की याद में एक स्वर्ण जयन्ती
स्मारक का निर्माण किया जायेगा, इसके अलावा प्रदेश में राष्ट्रीय युवा
महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2017 को रोहतक जिले में किया जायेगा।
यह जानकारी आज हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में स्वर्ण जयन्ती समारोह प्राधिकरण की हुई बैठक में दी गई । बैठक के दौरान बताया गया कि स्वर्ण जयन्ती स्मारक का निर्माण
लगभग 200 से 250 एकड़ की भूमि पर करवाया जायेगा, जिसमें राज्य के निर्माण
में योगदान देने वाले महानुभावों के बुत (स्टेच्यू) स्थपित किये गये
जायेंगे तथा स्मारक में लोगों की सुविधा के लिए पार्क भी बनाया जायेगा,
जिससे प्रदेश के युवा इससे प्रेरणा ले सकें। उन्होने बताया कि 12 से 16 जनवरी 2017 को रोहतक जिले में
आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देशभर से लगभग 5000
प्रतिभागी भाग लेंगें। इस कार्यक्रम का आयोजन 22 भाषाओं में किया जाएगा।
महोत्सव पर लगभग 15 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। बैठक में श्री ढेसी ने
अधिकारियों को स्वर्ण जयन्ती वर्ष के दौरान आयोजित किये जाने वाले
कार्यक्रमों का केलैंडर बनाने के निर्देश भी दिये।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope