• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस नेताओं के बदले सुर, कहा- यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे अकेले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस नेताओं के अचानक सुर बदल गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने सपा के साथ गठबंधन की खबरों को अफवाह करार दिया है। पीएल पुनिया और प्रमोद तिवारी का दावा है कि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई भी पहल न तो आज तक हुई है और न ही कोई पहल होने जा रही है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी कहा कि पार्टी राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लडऩे जा रही है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस और सपा में गठबंधन हो सकता है। खुद शीला दीक्षित ने कहा था कि अगर गठबंधन होता है तो वह सीएम पद की उम्मीदवारी से हट जाएंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने गठबंधन की संभावना पर कहा कि बातें तो बहुत होती हैं, कांग्रेस की तरफ से आजतक ना तो कोई पहल हुई है ना ही कोई बयान देखा होगा। यह कोरी अफवाह है, इसमें कोई सत्यता नहीं है। मैं एक सिरे से इसको खारिज करता हूं।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress leaders changes voice, says will contest at all 403 seats in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, change voice, contest, all seats, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved