• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

बिहार के राज्यपाल पहुंचे बीकानेर, किए करनी माता के दर्शन

करणीमाता मंदिर में किए दर्शन बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने सपत्नीक देशनोक के विश्वप्रसिद्ध करणीमाता मंदिर में दर्शन किए तथा देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने निज मंदिर एवं आवड़ माता मंदिर में दर्शन किए तथा विशेष जोत की। केन्द्रीय वित्त एवं कंपनी मामलात राज्यमंत्री मेघवाल ने उन्हें मंदिर के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य एवं धार्मिक मान्यता के बारे में बताया। महापौर नारायण चौपड़ा, जिला कलक्टर वेदप्रकाश, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष कानाराम धुंधरवाल, उपखण्ड अधिकारी नानूराम सैनी, सरोज मरोठी, मोहन सुराणा, अशोक भाटी, सुशीला सुथार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। बिहार के राज्यपाल को श्री करणी मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष सेंसकरणदान और गिरिराज सिंह ने साहित्य भेंट किया। पूर्व अध्यक्ष कैलाशदान ने करणी माता के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। बिहार के राज्यपाल शनिवार को सुबह 9:50 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे। वे यहां भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा यहां से सुबह 11:30 बजे नाल के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12:05 बजे वायुयान से प्रस्थान करेंगे।

[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Governor arrived Bikaner, visit the Karni Mata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, governor, arrived, bikaner, visit , karni, mata, temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi, bihar governor arrived bikaner, visit the karni mata
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved