• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन का खंगाला जा रहा राजस्व रिकार्ड

Banuplli-Beri railway line being reconstructed record revenue - Himachal Bilaspur News in Hindi

बिलासपुर। भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब व हिमाचल के राजस्व अधिकारी जुट गए हैं। दो दिन से अधिकारी पंजाब की सीमा पर नीलां व मोहिवाल में राजस्व रिकॉर्ड खंगाल कर पैमाइश कर रहे हैं। भूमि विवाद के सुलझने के बाद जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बैरी रेललाइन की जमीन अधिग्रहण के दौरान बिलासपुर जिला की पंजाब के साथ लगती सीमा पर नीलां व मोहिवाल में विवाद हो गया था। इस कारण जमीन का अधिग्रहण नहीं हुआ था। दोनों राज्यों के राजस्व अधिकारी दो दिन से नालीं व मोहिवाल में पैमाइश कर रहे हैं। इसके बाद दोनों राज्यों के राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। पहले चरण में भानुपल्ली से धरोट तक रेललाइन बनाई जाएगी। इसके तहत 10 किलोमीटर पंजाब व 10 किलोमीटर रेललाइन बिलासपुर में बनेगी। बिलासपुर में बनने वाली रेललाइन के लिए 964 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 648 बीघा जमीन सरकारी व 316 बीघा जमीन निजी है। जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन के पास नौ करोड़ रुपये पड़े हैं। उपमंडलाधिकारी सदर एवं भू अर्जन अधिकारी डा. हरीश गज्जू ने बताया कि पहले चरण में बनने वाली रेललाइन के लिए पंजाब के साथ लगती सीमा पर पैदा हुए विवाद को सुलझाने के लिए नायब तहसीलदार रेल टीम के साथ आनंदपुर साहिब के राजस्व अधिकारियों के साथ जमीन की निशानदेही कर रहे हैं।

[@ फ्रांस के इजराइली सेब को बाजार में उतारेंगे हिमाचल के बागवान]

यह भी पढ़े

Web Title-Banuplli-Beri railway line being reconstructed record revenue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: railway , line, being, reconstructed , record, revenue, bilaspur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, himachal bilaspur news, himachal bilaspur news in hindi, real time himachal bilaspur city news, real time news, himachal bilaspur news khas khabar, himachal bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved