• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के परिवर्तन रथ पर हमला फूटा स्क्रीन और कर्मचारी घायल

Attacked on BJP parivartan rath in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। जनपद के कटरा बाजार विधान सभा के इटिंयाथोक थाना क्षेत्र में प्रचार के दौरान भाजपा के परिवर्तन रथ पर हुए हमले में परिवर्तन रथ के चालक सहित कई घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची इटिंयाथोक पुलिस ने रथ को इटियाथांक थाने ले गयी। सूचना के अनुसार विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर भाजपा अपने प्रचार के लिए जगह-जगह परिवर्तन रथ से अपना प्रचार प्रसार का कार्यक्रम सम्पन्न करा रही थी इसी दौरान इटिंयाथोक थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य पन्ना बगुलहा तकिया में प्रचार के दौरान कुछ लोगो ने हमला कर दिया। जिसमें परिवर्तन रथ पर लगे टीवी स्क्रीन फूट गये तथा साथ में चल रहे कर्मचारी गंम्भीर रूप से घायल हो गये और वाहन भी क्षति ग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता इकठ्ठा हो गए और मामला तनाव पूर्ण हो गया। मौके पर सीओ सदर सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। इस सम्बन्ध में भाजपा के कटरा विधान सभा के प्रत्याशी बावन सिंह ने बताया कि परिवर्तन रथ से प्रचार प्रसार का कार्यक्रम चल रनहा था इसी दौरान जब परिवर्तन रथ जब इटिंयाथोक के पन्ना बगुलहा तकिया में पहुचा तो एका एक कुछ लोगों ने परिवर्तन रथ के वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें वाहन में सवार कर्मचारी गंम्भीर रूप से घायल हो गये है। इस सम्बन्ध में इटिंयाथोक थाना प्रभारी ने बताया कि प्रचार वाहन को थाने पर लाया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नही मिली है यदि मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।

[# ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Attacked on BJP parivartan rath in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attacked, bjp, parivartan rath yatra, gonda, up election, up election 2017 , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved