• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

याकूब कुरैशी का एक और विवादित बयान

मेरठ।कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड रुपए इनाम में देने के बयान से चर्चाओं में आए बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाल।याकूब कुरैशी ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को शराबी करार दे डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही शराब पीकर सड़कों पर टहलते रहते हैं और उन्होंने शराबी पुलिसकर्मी की ठेकेदारी नहीं की है। दरअसल याकूब कुरेशी पर वर्ष 2011 में सिपाही चहन सिंह बालियान को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। चहन सिंह बालियान ने भी थप्पड़ का जवाब देने के लिए याकूब के सामने ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है।याकूब कुरैशी ने मेरठ की दक्षिण विधानसभा सीट के लिए बसपा के टिकट पर नामांकन कर दिया है। लेकिन याकूब कुरैशी को शिकस्त देने के लिए पूर्व सिपाही चहन सिंह बालियान ने भी पर्चा दाखिल करने की तैयारी कर ली है। चहन सिंह बालियान की मानें तो वर्ष 2011 में रविदास जयंती के दिन उनकी सड़क पर ड्यूटी लगाई गई थी। तभी याकूब कुरेशी और उनके समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की और याकूब कुरैशी ने थप्पड़ मार दिया।जिसके बाद से ही याकूब को हर मोर्चे पर शिकस्त देने के लिए चहन सिंह बालियान ने कसम खा ली है।

[@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Another controversial statement of Yaqoob Qureshi in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: another controversial, statement, yaqoob qureshi, meerut, up election, up election 2017 , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved