याकूब कुरैशी का एक और विवादित बयान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 जनवरी 2017, 7:41 PM (IST)

मेरठ।कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड रुपए इनाम में देने के बयान से चर्चाओं में आए बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाल।याकूब कुरैशी ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को शराबी करार दे डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही शराब पीकर सड़कों पर टहलते रहते हैं और उन्होंने शराबी पुलिसकर्मी की ठेकेदारी नहीं की है।
दरअसल याकूब कुरेशी पर वर्ष 2011 में सिपाही चहन सिंह बालियान को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। चहन सिंह बालियान ने भी थप्पड़ का जवाब देने के लिए याकूब के सामने ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है।याकूब कुरैशी ने मेरठ की दक्षिण विधानसभा सीट के लिए बसपा के टिकट पर नामांकन कर दिया है। लेकिन याकूब कुरैशी को शिकस्त देने के लिए पूर्व सिपाही चहन सिंह बालियान ने भी पर्चा दाखिल करने की तैयारी कर ली है।


चहन सिंह बालियान की मानें तो वर्ष 2011 में रविदास जयंती के दिन उनकी सड़क पर ड्यूटी लगाई गई थी। तभी याकूब कुरेशी और उनके समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की और याकूब कुरैशी ने थप्पड़ मार दिया।जिसके बाद से ही याकूब को हर मोर्चे पर शिकस्त देने के लिए चहन सिंह बालियान ने कसम खा ली है।



[@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]

इस बार भी चहन सिंह बालियान दक्षिण विधानसभा सीट के सामने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी ही कर चुके हैं। उधर याकूब कुरेशी की माने तो वह किसी चहन सिंह बालियान को नहीं जानते।

हालांकि चहन सिंह का नाम आते ही उन्होंने पुलिस पर तंज कस डाला और एक बार फिर विवादित बयान देकर विवादों में फंस गए।

[@ वरमाला के समय दुल्हा फरार, वधु पक्ष ने वर पक्ष को बनाया बंधक]

[@ 2017 special: अमेज़न फ्लिपकार्ट app के माध्यम से शानदार बचत का मौका पाने के लिए यहाँ क्लिक करें]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]