• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मजदूर महिला के जनधन खाते में जमा हुए 99 करोड, PM से मांगी मदद

मेरठ। नोटबंदी के बाद जनधन खातों में बडी रकम जमा होने की खबरें आई थी। बैंकों ने ऐसे जनधन खातों को फ्रिज भी किया, जिनमें बहुत अधिक पैसे जमा हुए हैं। अब यूपी के मेरठ में मजदूरी करने वाली एक महिला के जनधन खाते में 99 करोड रुपए जमा हुए हैं। खाते में अचानक इतने रुपए आने से महिला के परिवार की नींद उडी हुई है। महिला ने इस बारे में बैंक से भी शिकायत की है। महिला ने बैंककर्मियों को बताया कि यह पैसा उसका नहीं है लेकिन बैंक की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। अब महिला के पति ने पीएम मोदी से इस बारे में मदद मांगी है। जिस महिला के जनधन खाते में 99 करोड रुपए जमा हुए हैं, उसका नाम शीतल है। शीतल मेरठ की एक फैक्ट्री में पांच हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर काम करती है। शीतल के पति का नाम जिलेदार सिंह यादव है। जिलेदार भी एक कंपनी में मामूली सी नौकरी करते हैं। शीतल को अपने खाते में इतने रुपए जमा होने की जानकारी तब मिली, जब वह एटीएम पर गई। शीतल 18 दिसंबर को अपना खाता जांचने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर गई थी।
[@ वर्ष 2016: तमिलनाडु सीएम जयललिता की मौत बनी अखबारों की सुर्खियां ]

यह भी पढ़े

Web Title-99 crore deposited in sbi jandhan account in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, 99 cr deposited in sbi jandhan, jandhan account in meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved