मेरठ। नोटबंदी के बाद जनधन खातों में बडी रकम जमा होने की खबरें आई थी। बैंकों ने ऐसे जनधन खातों को फ्रिज भी किया, जिनमें बहुत अधिक पैसे जमा हुए हैं। अब यूपी के मेरठ में मजदूरी करने वाली एक महिला के जनधन खाते में 99 करोड रुपए जमा हुए हैं। खाते में अचानक इतने रुपए आने से महिला के परिवार की नींद उडी हुई है।
महिला ने इस बारे में बैंक से भी शिकायत की है। महिला ने बैंककर्मियों को बताया कि यह पैसा उसका नहीं है लेकिन बैंक की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। अब महिला के पति ने पीएम मोदी से इस बारे में मदद मांगी है। जिस महिला के जनधन खाते में 99 करोड रुपए जमा हुए हैं, उसका नाम शीतल है।
शीतल मेरठ की एक फैक्ट्री में पांच हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर काम करती है। शीतल के पति का नाम जिलेदार सिंह यादव है। जिलेदार भी एक कंपनी में मामूली सी नौकरी करते हैं। शीतल को अपने खाते में इतने रुपए जमा होने की जानकारी तब मिली, जब वह एटीएम पर गई। शीतल 18 दिसंबर को अपना खाता जांचने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर गई थी।
[@ वर्ष 2016: तमिलनाडु सीएम जयललिता की मौत बनी अखबारों की सुर्खियां ]
एटीएम से जब स्लिप निकली तो खाते में 99 करोड 99 लाख 99 हजार, 394 रुपए जमा
देख शीतल के होश उड गए। शीतल और उसके पति ने तुरंत एसबीआई शारदा रोड में
शिकायत दर्ज कराई लेकिन बैंक की तरफ से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
जब
बैंक अफसरों की तरफ इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शीतल और उसके
पति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ई मेल भेज मदद की गुहार लगाई है।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]