• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

तीन सिख परिवारों के बीच घूमती मुबारकां

फिल्म की कहानी करण (अर्जुन कपूर) और चरण (अर्जुन कपूर) की है, जो एक जैसे दिखाई देते हैं लेकिन एक ट्विस्ट की वजह से एक दूसरे के चचेरे भाई हैं। दोनों में से एक की परवरिश चंडीगढ़ में हुई है तो दूसरे की लंदन में। कहानी में और भी मजा तब शुरू होता है जब उनके घरवाले, दोनों के लिए लड़कियां ढूढ़ने लगते हैं, लेकिन दोनों की पहले से ही गर्लफ्रेंड्स होती हैं। करण, चरण की शादी के लिए इन दोनों की फैमिली वालों को खूबसूरत और पंजाबी लड़कियों की तलाश है। करण की मां (रत्ना पाठक) को मालूम नहीं उनका मॉर्डन बेटा करण पहले से ही स्वीटी (इलियाना) को अपना दिल दे चुका है। वहीं चंडीगढ़ में अपने पापा (पवन मल्होत्रा) और ममी के साथ रह रहे चरण (अर्जुन) का दिल उस वक्त बिंकल (अथिया शेट्टी) पर आ जाता है जब वह लंदन में अपने पापा और चाचा करतार सिंह बाजवा (अनिल कपूर) के साथ बिंकल को देखने उनके घर जाता है, लेकिन यहां हालात कुछ बिगड़ते हैं कि बिंकल और चरण की शादी की बात बनते-बनते ऐसी बिगड़ती है कि चरण के पिता एक महीने में अपने बेटे की शादी कराने का अल्टिमेटम देकर लंदन से चंडीगढ़ लौट आते हैं। अब खुद को हर मामले में जीनियस और हर मुश्किल को हल करने का आइडिया तलाशने में और खुद को परफेक्ट मानने वाला करतार सिंह इस मामले को सुलझाने के चक्कर में और ज्यादा उलझा देता है। फिल्म की कहानी कोई नई नहीं है लेकिन इसका डायरेक्शन और लोकेशन कमाल का है। वहीं फिल्म के डायलॉग्स समय-समय पर आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही हिट हैं, जैसे हवा हवा, जाट जगुआर, गॉगल सॉन्ग में आपको कुछ फनी मूमेंट नजर आएंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-mubarankan movie review
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mubarankan movie review, anil kapoor, arjun kapoor, bollywood gossip, social media, bollywood movie reviews, hindi movie reviews, latest bollywood movie reviews, latest movie reviews
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved