डायरेक्टर: अनीस बज्मी
स्टार कास्ट: अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, पवन मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, इलियाना डिक्रूज, नेहा शर्मा, करण कुंद्रा
सर्टिफिकेट: U/A
अनीस बज्मी को फैमिली एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए जाना जाता है। अगर हम डायरेक्टर अनीस बज्मी की बात करें तो इंडस्ट्री और दर्शकों में उनकी इमेज बॉक्स ऑफिस पर लाइट कॉमेडी और मसाला फिल्में बनाने वाले मेकर की बनी हुई है। अनीस के नाम नो एंट्री, वेलकम, थैंक यू और वेलकम बैक जैसी कई फिल्में हैं, जो बॉक्स आफिस पर हिट रहीं। और अब करीब दो साल के इंतजार के बाद अब एक बार फिर से फैमिली को एंटरटेन करने के लिए अनीस ने मुबारकां बनाई है। परिवार, प्यार और कॉमेडी का मसाला लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाएगी ये तो फिल्म देखकर ही पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फिल्म की कहानी करण (अर्जुन कपूर) और चरण (अर्जुन कपूर) की है, जो एक जैसे दिखाई देते हैं लेकिन एक ट्विस्ट की वजह से एक दूसरे के चचेरे भाई हैं। दोनों में से एक की परवरिश चंडीगढ़ में हुई है तो दूसरे की लंदन में। कहानी में और भी मजा तब शुरू होता है जब उनके घरवाले, दोनों के लिए लड़कियां ढूढ़ने लगते हैं, लेकिन दोनों की पहले से ही गर्लफ्रेंड्स होती हैं। करण, चरण की शादी के लिए इन दोनों की फैमिली वालों को खूबसूरत और पंजाबी लड़कियों की तलाश है। करण की मां (रत्ना पाठक) को मालूम नहीं उनका मॉर्डन बेटा करण पहले से ही स्वीटी (इलियाना) को अपना दिल दे चुका है। वहीं चंडीगढ़ में अपने पापा (पवन मल्होत्रा) और ममी के साथ रह रहे चरण (अर्जुन) का दिल उस वक्त बिंकल (अथिया शेट्टी) पर आ जाता है जब वह लंदन में अपने पापा और चाचा करतार सिंह बाजवा (अनिल कपूर) के साथ बिंकल को देखने उनके घर जाता है, लेकिन यहां हालात कुछ बिगड़ते हैं कि बिंकल और चरण की शादी की बात बनते-बनते ऐसी बिगड़ती है कि चरण के पिता एक महीने में अपने बेटे की शादी कराने का अल्टिमेटम देकर लंदन से चंडीगढ़ लौट आते हैं। अब खुद को हर मामले में जीनियस और हर मुश्किल को हल करने का आइडिया तलाशने में और खुद को परफेक्ट मानने वाला करतार सिंह इस मामले को सुलझाने के चक्कर में और ज्यादा उलझा देता है।
फिल्म की कहानी कोई नई नहीं है लेकिन इसका डायरेक्शन और लोकेशन कमाल का है। वहीं फिल्म के डायलॉग्स समय-समय पर आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही हिट हैं, जैसे हवा हवा, जाट जगुआर, गॉगल सॉन्ग में आपको कुछ फनी मूमेंट नजर आएंगे।