• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लॉन्च हुआ 2 रियर कैमरे और 8 जीबी रैम वाला वनप्लस 5 स्मार्टफोन

वनप्लस ने अपने फॅलैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च कर दिया। ज्ञातव्य है कि उपभोक्ताओं को लंबे समय से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का इंतजार था। वहीं पिछले कई दिनों से इस स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारियां लीक हो रही थी। वनप्लस 5 फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इसे कंपनी ने कल अमेरिका में लॉन्च किया। भारत में यह स्मार्टफोन 22 जून गुरुवार को लॉन्च होगा। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक ऐमोलेड डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसकी स्क्रीन पर 2.5डी गोरिला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। वनप्लस 5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट वर्जन के ऑक्सीजनओएस पर काम करता है। इवस फोन में ड्यूल नैनो सिम लगा सकते हैं। इसका प्रोसेसर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 है। कंपनी ने वनप्लस 5 के दो वेरियंट 6 जीबी रैमऔर 8 जीबी रैम पेश किया है। 6जीबी रैम वाले वेरियंट की इंटरनल मेमोरी 65 जीबी और 8जीबी रैम वाले वेरियंट की इंटरनल मेमोरी 128 जीबी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-OnePlus 5 smartphone With 8GB RAM, Dual Rear Cameras Unveiled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: oneplus 5 smartphone, 8gb ram and dual rear cameras, oneplus 5, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved