वनप्लस ने अपने फॅलैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च कर दिया। ज्ञातव्य है कि उपभोक्ताओं को लंबे समय से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का इंतजार था। वहीं पिछले कई दिनों से इस स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारियां लीक हो रही थी। वनप्लस 5 फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इसे कंपनी ने कल अमेरिका में लॉन्च किया। भारत में यह स्मार्टफोन 22 जून गुरुवार को लॉन्च होगा। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक ऐमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
साथ ही इसकी स्क्रीन पर 2.5डी गोरिला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। वनप्लस 5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट वर्जन के ऑक्सीजनओएस पर काम करता है। इवस फोन में ड्यूल नैनो सिम लगा सकते हैं। इसका प्रोसेसर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 है। कंपनी ने वनप्लस 5 के दो वेरियंट 6 जीबी रैमऔर 8 जीबी रैम पेश किया है। 6जीबी रैम वाले वेरियंट की इंटरनल मेमोरी 65 जीबी और 8जीबी रैम वाले वेरियंट की इंटरनल मेमोरी 128 जीबी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर
कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का
कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैट्री भी दमदार है।
इसमें 3300 एमएएव
पॉवर की नॉन रिमूवबल बैट्री लगी है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो
इसमें ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, वाई फाई और 4जी एलटीई जैसे फीचर्स दिए
गए हैं। साथ ही इस स्मार्टफोन के फ्रंट में नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर
भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें - अगर आपके व्हॉट्सएप पर यह मैसेज तो हो जाएं सावधान