• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

Farewell ceremony of B.Ed. 2nd year trainees organized - Career News in Hindi

जयपुर। पोद्दार मैनेजमेंट ट्रेंनिंग इंस्टिट्यूट,वाटिका कैंपस में बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहां सीनियर्स ने रैंप वॉक प्रस्तुत किया। जिसमें मिस्टर फेयरवेल (यशवंत बैरवा) एवं मिस फेयरवेल (शालू कुमावत), स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (राजेश कुमार), मिसचार्मिंग (पूजा चौधरी), लक्की ऑफ़ द डे (सोनी देवी यादव) को चुना गया। मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,बस्सी) ने भविष्य में आने वाली चुनौतियों एवं संभावनाओं के बारे में बताते हुए अपने विषय पर बेहतर पकड़ रखने के साथ ही वर्तमान समसामयिक मुद्दों से भी अपडेट रहने की आवश्यकता बताई। संस्था चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने विद्यार्थियों को पूरी एनर्जी के साथ अपने लक्ष्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था प्राचार्य डॉ. हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस गर्मी से जूझते हुए पक्षियों के लिए परिंडे भी लगवाए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farewell ceremony of B.Ed. 2nd year trainees organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, poddar management training institute, farewell ceremony, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved