बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 मई 2024, 9:52 PM (IST)

जयपुर। पोद्दार मैनेजमेंट ट्रेंनिंग इंस्टिट्यूट,वाटिका कैंपस में बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहां सीनियर्स ने रैंप वॉक प्रस्तुत किया। जिसमें मिस्टर फेयरवेल (यशवंत बैरवा) एवं मिस फेयरवेल (शालू कुमावत), स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (राजेश कुमार), मिसचार्मिंग (पूजा चौधरी), लक्की ऑफ़ द डे (सोनी देवी यादव) को चुना गया।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,बस्सी) ने भविष्य में आने वाली चुनौतियों एवं संभावनाओं के बारे में बताते हुए अपने विषय पर बेहतर पकड़ रखने के साथ ही वर्तमान समसामयिक मुद्दों से भी अपडेट रहने की आवश्यकता बताई। संस्था चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने विद्यार्थियों को पूरी एनर्जी के साथ अपने लक्ष्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था प्राचार्य डॉ. हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस गर्मी से जूझते हुए पक्षियों के लिए परिंडे भी लगवाए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे