• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

बर्थडे: सिंथेसाइजर बजाने वाला लडका कैसे बना पद्मश्री रहमान, अनजानी बातें

नई दिल्ली। उनके संगीत में एक अजीब सी कशिश है जो श्रोताओं के दिलो-दिमाग को सुकून देती है। गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर, ग्रैमी, फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजे जा चुके रहमान की उपलब्धियों और उनके संगीत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ए.आर. रहमान यानी अल्लाह रक्खा रहमान का जन्म छह जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता आर.के.शेखर मलयाली फिल्मों में शिक्षा देते थे। संगीतकार ने संगीत की शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की। रहमान जब नौ साल के थे, तभी उनके पिता का देहांत हो गया और पैसों की खातिर परिवार वालों को वाद्ययंत्र तक बेचने पड़े। महज 11 साल की उम्र में रहमान अपने बचपन के दोस्त शिवमणि के साथ रहमान बैंड रुट्स के लिए सिंथेसाइजर बजाने का काम करते थे। चेन्नई के बैंड नेमेसिस एवेन्यू की स्थापना में भी रहमान का अहम योगदान रहा। रहमान पियानो, हारमोनयिम, गिटार भी बजा लेते थे। रहमान सिंथेसाइजर को कला और तकनीक का अद्भुत संगम मानते हैं। बैंड ग्रुप में ही काम करने के दौरान रहमान को लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से स्कॉलरशिप मिला और इस कॉलेज से उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में तालीम हासिल की। सन् 1991 में रहमान ने अपना खुद का म्यूजिक रिकॉर्ड करना शुरू किया।

[@ 2016 : बॉलीवुड में इन अभिनेता-अभिनेत्रियों ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप]

यह भी पढ़े

Web Title-Birthday special: some unknown facts about A R Rahman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: birthday special a r rahman, a r rahman, some unknown facts about a r rahman, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved