इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) के अध्यक्ष को एक और पत्र लिखकर कश्मीर की स्थिति की तरफ उनका ध्यान खींचा है। यह छठी बार है जब कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों को कश्मीर मुद्दे पर पत्र लिखा है।
पाकिस्तान के विदेश विभाग ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि कुरैशी ने पत्र में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) को मजबूत बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान, भारत द्वारा जम्मू एवं कश्मीर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश में विभाजित करने के निर्णय को अस्वीकार करता है।
कुरैशी ने कहा है कि यह विभाजन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के खिलाफ है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय कानून की दृष्टि से यह अवैध है। पत्र में कुरैशी ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के अपने पुराने आरोपों को दोहराया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 3 दुश्मनों को हराया…उपसेना प्रमुख का बड़ा बयान
बिहार में NDA के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जीतन राम मांझी का आया बयान, खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव
NTA ने जारी किया 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट
Daily Horoscope