• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कब्रिस्तान के पास मिला संदिग्ध लावारिस विस्फोटक

Suspicious unclaimed explosive near Cemetery - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। जिले के कपासन थाना क्षेत्र के सिंधियों का खेड़ा (रघुनाथपुरा) गांव के कब्रिस्तान के पास संदिग्ध लावारिस विस्फोटक मिला है। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब दो संदिग्ध बैग देखे, जिसमें विस्फोटक जैसा पदार्थ होने पर लोगों ने इसकी सूचना कपासन थाना पुलिस ने दी। पुलिस के एएसआई इकबाल खां, हेडकांस्टेबल रईश मोहम्मद सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और संदिग्ध विस्फोटक के बैग जब्त किए। दोनों बैग में मिले संदिग्ध प्रदार्थ पर डेंजर एक्सप्लोसिव लिखा हुआ था। प्रत्येक केप्सूल पर दो किलो 78 ग्राम वजन लिखा हुआ हैं। एक बैग को खोलने पर उसमें 9 केप्सूल निकले हैं। संदिग्ध विस्फोटक को पुलिस ने जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ की जांच एक्सपर्ट बुलाकर करवाई जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suspicious unclaimed explosive near Cemetery
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suspicious, unclaimed, explosive, near, cemetery, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved