• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘चित्तौड़गढ़ भजन क्लबिंग’ का आयोजन : सांसद सीपी जोशी की पहल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है कार्यक्रम

Chittorgarh Bhajan Clubbing Event: Program Organized Under the Seva Sankalp Abhiyan at the Initiative of MP CP Joshi - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और सांसद सीपी जोशी की पहल पर मंगलवार 13 अक्टूकर को सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रीनाथ गार्डन में शाम 7ः00 बजे से ‘चित्तौड़गढ़ भजन क्लबिंग’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और अब तक 10,000 से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली का साधो बैंड लाइव प्रस्तुति देगा। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को उनकी सांस्कृतिक जड़ों, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है। भक्ति संगीत को आधुनिक प्रस्तुति शैली के साथ युवाओं के बीच पहुंचाने की यह पहल उन्हें अपनी परंपराओं से जुड़ने का एक नया अवसर प्रदान करेगी। बड़ी संख्या में हो रहे पंजीकरण इस बात का संकेत हैं कि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति रुचि रखते हुए नए माध्यमों से इससे जुड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2026 के अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भजन क्लबिंग के बढ़ते चलन का उल्लेख किया था। उन्होंने इस नए स्वरूप को भक्ति, संस्कृति, आध्यात्मिकता और आधुनिकता के संगम के रूप में रेखांकित किया था। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की सहभागिता ने भी इस अभिनव प्रारूप को व्यापक पहचान दिलाई।
भजन क्लबिंग के माध्यम से युवा आधुनिक परिवेश में भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ रहे हैं। सांसद सीपी जोशी की यह पहल भारतीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और आध्यात्मिकता को युवाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh Bhajan Clubbing Event: Program Organized Under the Seva Sankalp Abhiyan at the Initiative of MP CP Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh bhajan clubbing, cp joshi, narendra modi, seva sankalp abhiyan, chotu singh rawna, sadho band, shobhinav satya, sanatan culture, devotional music, spirituality, youth engagement, chittorgarh news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved